फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन डेवलपमेंट बैंक की मदद से विकसित होगी नव्य अयोध्या टाउनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई अयोध्या टाउनशिप के लिए चाहिए 100 करोड़
विज्ञापन

फैजाबाद। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नई अयोध्या टाउनशिप का काम एशियन डेवलपमेंट बैंक से होने की उम्मीद है। अयोध्या-फैजाबाद विकास प्राधिकरण ने इसकी शुरूआत के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्रदेश शासन को भेजा है।
आधुनिक सुविधाओं से लैस टाउनशिप अयोध्या चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग के पूरब सरयू तट स्थित मांझा बरेहटा और मांझा शाहनेवाजपुर के पास प्रस्तावित है। इसकी जमीन चिह्नित करने के लिए प्राधिकरण अब भी काम कर रहा है। इसके बाद भूमि अर्जन के लिए प्रस्ताव तैयार भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पहले अयोध्या-फैजाबाद विकास प्राधिकरण नई अयोध्या टाउनशिप को विकसित करने के लिए हुडको से सहयोग लेने की तैयारी में था लेकिन अब प्रदेश सरकार इसे एशियन डेवलपमेंट बैंक से सहयोग से विकसित करना चाहती है। इसी के मद्देनजर प्रदेश शासन ने प्राधिकरण प्रशासन से इसका प्रस्ताव शीघ्र भेजने के लिए कहा था। हालांकि टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव तो 500 एकड़ तक का है लेकिन पहले चरण में न्यू अयोध्या टाउनशिप को विकसित करने के लिए 100 एकड़ की जमीन पर फोकस किया गया। टाउनशिप का काम शुरू करने के लिए प्राधिकरण को लगभग 100 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। प्राधिकरण प्रशासन का मानना है कि टाउनशिप की शुरूआत हो जाने के बाद पैसे की आमद शुरू हो जाएगी और इसके आगे का विस्तार प्राधिकरण अपने पैसे से करने में सक्षम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले प्राधिकरण टाउनशिप को विकसित करने के लिए हुडको से सहयोग लिए जाने का प्रयास किया जा रहा था। अब प्रदेश शासन ने एशियन डेवलपमेंट बैंक से सहयोग के लिए प्रस्ताव मांगा है। टाउनशिप विकसित करने की शुरूआत के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।- मनोज कुमार मिश्र, अधिशासी अभियंता, अयोध्या-फैजाबाद विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें