फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव से पहले हर हाल में सज जाए राम की पैड़ी-AMBEDKAR NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगरी सजाने में लापरवाही पर भेजूंगी जेल : रीता
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी सजाने में लापरवाही मिली तो सीधे जेल भेजूंगी। दीपोत्सव से पहले सारे काम पूरे हो जाने चाहिए। यह चेतावनी और डेडलाइन शुक्रवार को यहां पहुंची प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने दी। मुख्यमंत्री की ओर से अयोध्या में पर्यटन विकास के तहत स्वीकृत 133 करोड़ के विकास कार्य शुरू न होने पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई। कहा कि पैसा मिलने के काम शुरू न होना अक्षम्य है। अब मैं हर 15 दिन पर निरीक्षण करूंगी।
पर्यटन मंत्री ने शुक्रवार सुबह आठ बजे अयोध्या में 133 करोड़ की योजनाओं का निरीक्षण शुरू किया। अफसरों को उन्होंने अक्तूबर तक की डेडलाइन दी और कहा कि दीपोत्सव से पहले सभी काम पूरे हो जाएं। इस वर्ष रामनगरी में भव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा, जिसे पूरा विश्व देखेगा। अयोध्या को उसकी गरिमा के अनुकूल संवारने में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिड़ला धर्मशाला के सामने बने पुराने बस स्टाप का निरीक्षण करने के बाद रामपैड़ी में गंदगी देख वह भड़क गईं। इस पर सरयू नहर खंड के अधिशासी अभियंता केसरी सिंह को फटकार लगाई। उन्होंने पैड़ी व सरयू घाट के आसपास के मंदिरों को एक रंग में रंगने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि पैड़ी की प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित कराई जाए। इसके लिए 10 से 15 कर्मचारियों की एक टीम बनाई जाए। साथ ही साथ की रामपैड़ी को नगर निगम को हैंडओवर करने की भी बात कही। पर्यटन मंत्री ने दिगंबर अखाड़ा आकर महंत सुरेश दास से आशीर्वाद लिया। यहां बन रहे बहुउद्देशीय हाल का निरीक्षण किया और कार्यों पर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान पर्यटन सचिव अवनीश अवस्थी, सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेद गुप्ता, डीएम डॉ. अनिल पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, एडीएम सिटी विन्ध्यवासिनी राय समेत सिंचाई नगर निगम, पर्यटन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यदायी संस्था यूपी राजकीय निर्माण निगम के जीएम सुनील गुप्ता ने बताया कि रामायण सर्किट के तहत 57 करोड़ की विभिन्न योजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। स्वदेश दर्शन स्कीम के अंतर्गत 165 लाख की लागत से दिगंबर अखाड़ा में बहुउद्देशीय हाल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 302 लाख से रामकथा गैलरी, 22 लाख से पाटेश्वरी देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण जारी है।
विज्ञापन


राममंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय मान्य
पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि राममंदिर का मसला सुप्रीम कोर्ट में है, अब सुनवाई भी शुरू हो चुकी है। अदालत के बाहर भी इसको लेकर तमाम चर्चाएं होती रहीं हैं। कोर्ट के बाहर अब मंदिर पर बात करने का कोई औचित्य नहीं है। सभी पक्ष कह चुके हैं कि सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय आएगा वह मान्य होगा।

पुराना बस स्टेशन में बनेगी ओपेन पार्किंग
बिड़ला धर्मशाला के सामने स्थित अयोध्या का पुराना बस स्टेशन परिसर के अब मल्टी पार्किंग स्टोरी में पेंच आ गया है। बस स्टेशन परिसर से सटे सुग्रीव किला मंदिर को पुरातत्व विभाग ने धरोहर घोषित कर रखा है। नियम के अनुसार 102 मीटर तक कोई काम नहीं हो सकता। पर्यटन सचिव एके अवस्थी ने बताया कि पुराने बस स्टेशन परिसर में बनी बिल्डिंग को ढहा कर इसे ओपेन पार्किंग के रूप में तब्दील किया जाएगा। यहां पार्किंग बनने से जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


अब नया बस स्टेशन बनेगा हाईवे से नया घाट मार्ग पर
पर्यटन सचिव एके अवस्थी ने बताया कि नया बस अड्डा हाईवे पर साकेत पेट्रोल पंप के पास तय किया गया था। मगर सार्वजनिक जमीन की नवैयत निगम के पक्ष में बदलने में नियम आड़े आ रहे थे, इसलिए अब नई जगह हाईवे से नयाघाट रोड पर देखी गई है। जिलाधिकारी को शनिवार तक इसके कागजात निगम के पक्ष में तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें