फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मियों पर 4 लाख गबन करने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंककर्मियों पर चार लाख गबन करने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

फैजाबाद। कोतवाली नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ख्वासपुरा ब्रांच के अधिकारियों पर बैंक के एक ग्राहक ने चार लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संयुक्त कृषि निदेशक कार्यालय में स्टेनो पद पर तैनात शिव मगन सिंह ने आरोप लगाया है कि 6 मार्च को उन्होंने बैंक में एफडीआर बनाने के लिए चार लाख रुपये का चेक जमा किया था। बैंककर्मियों ने एफडीआर बनाने की जगह चेक किसी और व्यक्ति के नाम कैश कर दिया। उनका आरोप है कि इसकी जानकारी करने पर जब उन्हें चेक दिखाया गया तो उस पर ओवर राइटिंग मिली। इसके बावजूद बैंक ने चेक कैश कर दिया। चौकी अलीगढ़ के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें