फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति के रिक्त पदों पर निर्वाचन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निकायों की मतदाता सूची प्रकाशित
विज्ञापन

फैजाबाद। जिला योजना समिति में निकाय कोटे से रिक्त हुए सदस्यों के पद के चुनाव की तैयारी है। इसके लिए मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। हालांकि अभी सदस्यों के पद पर निर्वाचन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार के मुताबिक जिले के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के समस्त निर्वाचित पार्षद और सदस्यों की मतदाता सूची तैयार करके प्रकाशित कर दी गई है। सूची में कुल 118 मतदाता शामिल है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान के मुताबिक नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त होने के साथ इससे जिला योजना समिति में चुने जाने वाले सदस्यों का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। अब नए सिरे से समिति के लिए सदस्यों का चुनाव किया जाना है। इसके लिए मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अभी चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें