फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दोपहर डेढ़ घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। जिला अस्पताल में दोपहर में अचानक बिजली गुल होने से मरीजों के साथ डॉक्टर व स्टाफ भी बेहाल रहा। लोग पसीने से तर-ब-तर वार्डों में पड़े रहे।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के अनुसार अस्पताल को आपूर्ति होने वाला एक फेस लाइन शॉर्ट हो गई थी, जिसे ठीक कराने के लिए शट डाउन लिया गया था।

मंगलवार को दोपहर बाद करीब पौने दो बजे अचानक बिजली गुल हो गई। ओपीडी कार्य निपट जाने से ओपीडी तो बाधित नहीं हुई लेकिन यहां भर्ती मरीजों के लिए संकट पैदा हो गया।

लोग गर्मी से व्याकुल हो उठे। मामूली समस्याओं से ग्रसित मरीज तो बाहर निकल आए लेकिन गंभीर रूप से बीमार मरीज परेशान रहे। इस बीच वार्डों में तीमारदार हाथ से पंखे झलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी वार्डों में अंधेरा पसरा रहा। जिला अस्पताल में दो जनरेटर लगे है, मगर वह भी नहीं चल सकें। करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली आने पर लोगों को राहत मिली।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि एक फेस सुबह ही शॉर्ट हो गया था, जिसे ठीक कराने के लिए दोपहर बाद शट डाउन लिया गया था। अस्पताल में दो जेनरेटर लगे हैं, शार्ट होने से उन्हें भी नहीं चलाया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें