फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग से चार बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी को तारून सीएचसी में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

बीकापुर (फैजाबाद)। तारुन थाना क्षेत्र के बेनी गद्दोपुर लाला का पुरवा गांव में एक ही परिवार के चार लोग बासी खाना खाने से मंगलवार दोपहर फूड पॉयजनिंग के शिकार हो गए। ग्रामीणों ने सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया।

गांव निवासी धनपता देवी सोमवार शाम बाजार से मछली लाई थी। भोजन बनने के बाद पूरे परिवार ने मछली और चावल खाया था। भोजन बच जाने पर उसे रख दिया गया। वही खाना मंगलवार को भी परिवार के लोगों ने खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना खाने के बाद धनपता (30), उनकी पुत्री रेनू (10), कोमल (4) व रियां (2) अर्द्धबेहोशी की हालत में आ गई। महिला के पति दिनेश कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पड़ोसी बृजलाल, रामतीरथ, अरविंद कुमार आदि ने सभी को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर दीपक सिंह ने बताया कि सभी फूड पॉयजनिंग के शिकार हो गए, हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें