फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी में मेले के दौरान गिरा भारी भरकम पेड़ , चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टेढ़ी बाजार में हादसा, घायलों में एक की हालत गंभीर
विज्ञापन

अयोध्या। सावन मेले के अंतिम दिन सोमवार को अयोध्या में उस समय अफरातफरी मच गई, जब मेला क्षेत्र में एक भारी भरकम पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिर गया। हालांकि पेड़ गिरने का अंदाजा होते ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर भीड़ को दूर करना शुरू कर दिया था, फिर भी हड़बड़ाहट में चार लोग पेड़ की जद में आ गए।

सभी घायलों को श्रीराम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर आईजी, एसएसपी, डीएम, एसपी सिटी आदि अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


थाना रामजन्मभूमि अंतर्गत अयोध्या-फैजाबाद मार्ग पर स्थित टेढ़ी बाजार चौराहे पर पाकड़ का एक पुराना पेड़ था। सोमवार को पूर्णिमा पर सुबह करीब 10:40 बजे ये पेड़ अचानक बीचोंबीच सड़क पर गिर गया। इस दौरान इसकी चपेट में आकर चार लोग घायल हो गए।

मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों व स्थानीय लोगों ने तत्काल इन्हें निकालकर श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। घायलों में टेम्पो चालक नत्थूलाल, राज दूबे निवासी श्यामा सदन अयोध्या, साइकिल सवार मनोहर सिंह निवासी टेढ़ी बाजार व स्कूटर सवार गोपीकिशन निवासी अवधपुरी कॉलोनी शामिल हैं।

इनमें से गोपीकिशन के सिर व हाथ पर गंभीर चोट आने के कारण लखनऊ रेफर किया गया है। मेले के दौरान पेड़ गिरने व लोगोें के घायल होने की सूचना पर आननफानन में आईजी विजय प्रकाश, डीएम संतोष कुमार राय, एसएसपी सुभाष सिंह बघेल, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय व एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इस दौरान पेड़ गिरने से अयोध्या-फैजाबाद मार्ग जाम हो गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के निर्देश के बाद पेड़ को काटकर रास्ता खुलवाया गया। इसके बाद अधिकारियों ने श्रीराम अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें