मंडलों को भाजपा करेगी सक्रिय
फैजाबाद। भारतीय जनता पार्टी अब मंडलों को गोद लेकर सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफल बनाएगी। इसके लिए बूथ इकाइयों को सक्रिय कर कार्यकर्ताओं को उनका दायित्व बोध कराया जाएगा।
जनपद में इसके लिए रूदौली विधानसभा के तीनों मंडलों की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, मिल्कीपुर व बीकापुर विधानसभा के छह मंडलों की जिम्मेदारी जिला प्रभारी सुधीर कुमार सिंह सिद्धू तथा गोसाईगंज व अयोध्या विधानसभा के छह मंडलों की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल को प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी है। इन मंडलों को गोद लेने वाले पदाधिकारियों ने बैठक कर मंडल को गतिशील बनाने की योजना बनाई है, इसमें मंडल पदाधिकारियों, सेक्टर प्रमुखों व सेक्टर प्रभारियों को विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
बैठक में सोहावल में प्रभारी सुधीर कुमार सिद्धू के अतिरिक्त जिला महामंत्री संजीव सिंह, मसौधा में ऋषिकेश वर्मा, वीरसेन सिंह, बीकापुर में इन्द्रसेन सिंह, हरिंग्टनगंज में जिला उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, जिलामंत्री सरयू दूबे, अवधेश पाठक अमानीगंज में देवेन्द्र सिंह, मिल्कीपुर संजय पाठक, जिलामंत्री परमानन्द मिश्रा प्रमुख लोग शामिल रहे।
अयोध्या विधानसभा की जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल के नेतृत्व मेें हुई बैठक में शकुंतला त्रिपाठी, सुधीर नाग चौरसिया, पूरा में रामू प्रियदर्शी, हरिभजन गोंड़, मया में अशोक वर्मा, अमर बहादुर सिंह, तारून में राममोहन भारती, राम संजीवन पांडेय समेत मंडल चौरे में कमलाशंकर पांडेय, वीरभान सिंह ने उपस्थित होकर कार्यक्रमों की योजना बनाई।