फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 1352 की जांच में 115 मिले चर्म रोग पीड़ित

Mon, 03 Apr 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में चर्म रोग से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को 34 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के आंकड़े यह बताते हैं। इन केंद्रों पर 1352 लोगों की जांच करने के साथ उनका उपचार किया गया। इनमें 115 लोग चर्म रोग से पीड़ित थे।
विज्ञापन

मेले में जांच के लिए पहुंचे लोगों से चिकित्सकों ने कोविड से बचाव के लिए मास्क लगाने की सलाह दी। मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 76 डॉक्टरों और 280 पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया। 12 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इसके साथ ही 203 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया। हालांकि एक भी केस पॉजीटिव नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें