फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने चली कुल्हाड़ी, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के सामने चली कुल्हाड़ी, एक घायल
विज्ञापन

गांव में चकरोड की पटाई के दौरान हुआ विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ागांव (फैजाबाद)। रौनाही थाना क्षेत्र के विसौली गांव में एक विवादित चकरोड को गांव के प्रधान पुलिस बल की मौजूदगी में नाप कराकर पटवा रहे थे। इस दौरान दो पक्षों में बात इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक व्यक्ति सिर पर धारदार हथियार लगने से बेहोश हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मामला सोमवार देर शाम का है। विसौली गांव में शिव प्रकाश गोस्वामी के खेत के बगल से निकले चकरोड की माप पुलिस बल की मौजूदगी में ग्राम प्रधान नरसिंह करवा कर पटाई करा रहे थे। पटाई का काम पूरा न होने पर देर शाम प्रधान ट्रैक्टर लगा पटाई करा विवाद को दूर करना चाह रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के शिव कैलाश से शिव प्रकाश गोस्वामी से कहासुनी हो गयी, बात इतनी बढ़ी कि कुल्हाड़ी डंडे-लाठी चलने लगे। शिव प्रकाश का आरोप है कि उनके लड़के संपूर्णानंद को शिव कैलाश, लवकुश ने धारदार हथियार से मारा, जिससे उसका सिर फट गया और वह बेहोश हो गया। वारदात के समय पुलिस मौजूद थी। इस संबंध में चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें