फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि के परीक्षा केंद्रों से दूर रहेंगें प्रबंधक: प्रो. मनोज दीक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों से दूर रहेंगे प्रबंधक : प्रो.दीक्षित
विज्ञापन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में गुरुवार को मुख्य परीक्षा-2019 के सुचारु रूप से संचालन के लिए विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्यों व केंद्र अध्यक्षों की कार्यशाला आयोजित की गई।

कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने कहा कि सभी केंद्र अध्यक्ष यह सुनिश्चित कर लें कि महाविद्यालय के प्रबंधकों को परीक्षा केंद्रों से दूर रखा जाए। यदि प्रबंधकों की उपस्थिति किसी भी केंद्र पर पाई जाती है तो उसकी सूचना विश्वविद्यालय को अविलंब देनी होगी।
विज्ञापन


विगत वर्ष की भांति नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। प्रो. दीक्षित ने कहा कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट को आप लोग निरंतर देखते रहे ताकि आवश्यक सूचनाओं से आप अवगत होते रहे।

प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में नकल विहीन परीक्षा कराना विश्वविद्यालय का दायित्व है। प्रति कुलपति प्रो. एसएन शुक्ल ने कहा कि पिछले वर्ष की परीक्षा में विश्वविद्यालय ने कुछ तकनीकी प्रयोग किये थे जो काफी सफल रहे और उसके सकारात्मक परिणाम दिखायी दिये।

नकल विहीन परीक्षा कराने में प्रयुक्त तकनीक की अहम भूमिका रही। विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के लिए यूआईएन कोड का प्रयोग काफी सराहा जा रहा है। 2001 के बाद पहली बार विश्वविद्यालय ने केंद्र अध्यक्षों की नियुक्ति समय से कर ली है।
विज्ञापन


परीक्षा को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए 20 विशेष टीमों का गठन किया है। जो महाविद्यालयों की परीक्षा की सुचिता को मॉनीटर करेगी एवं सचल दल दस्तों का भी गठन हो गया है। सीसीटीवी कैमरों के समक्ष ही प्रश्न-पत्रों को खोला जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें