रामनगरी को 176 करोड़ की सौगात
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के अवसर पर रामनगरी को 176 करोड़ की सौगात दी है। दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री ने रामकथा पार्क में बटन दबाकर अयोध्यावासियों को दिवाली को तोहफा प्रदान करते हुए विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 24.66 करोड़ की लागत से क्वीन हो स्मारक, 7.59 करोड़ की लागत से रामकथा पार्क, 12.64 करोड़ से राम की पैड़ी, आईपीडीएस योजना के तहत 51 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, 41 करोड़ राम की पैड़ी के उच्चीकरण के लिए, नगर विकास विभाग की अमृत योजना के तहत 37 करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया है। वहीं राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज विभाग के तहत 15 पशुशालाओं/चारागाहों का निर्माण एवं विकास के लिए 3.69 करोड़ की योजना की सौगात दी है।