फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार विद्यार्थियों के भविष्य पर मंडराया खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
20 हजार विद्यार्थियों के भविष्य पर मंडराया खतरा
विज्ञापन

फैजाबाद। अवध विश्वविद्यालय के बीएड द्वितीय वर्ष के 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से यूपीटेट परीक्षा के आवेदन की तिथियों की घोषणा कर दी गई है।

छात्रों की ओर से आवेदन का सिलसिला शुरू हो चुका है। लेकिन अवध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं फिलहाल आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण किए जाने से महरूम हैं।

कारण है कि अभी तक विश्वविद्यालय ने बीएड द्वितीय का परीक्षाफल घोषित नहीं किया है। इससे विद्यार्थी वर्ष 2018 की टेट परीक्षा में आवेदन नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से यूपीटेट परीक्षा के आवेदन करने की तिथि की घोषणा कर दी गई है। आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू हो जाएगी। आवेदन किए जाने की अंतिम तिथि 03 अक्तूबर निर्धारित है।

जल्द ही सरकार की ओर से 68 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाने वाली है। इस बार यूपीटेट परीक्षा में प्रवेशित छात्रों के आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। परीक्षा में आवेदन करने के लिए अंतिम वर्ष के अंकों को प्रदर्शित किया जाना है।

दूसरी ओर अभी तक अवध विवि ने बीएड द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए हैं। मौजूदा समय में परीक्षाओं का दौर चल रहा है। साथ ही विवि प्रशासन अपने 23 वें दीक्षांत समारोह की तैयारी में जुटा है। 15 सितंबर को दीक्षांत समारोह होना है।

इसके बाद प्रयोगात्मक की परीक्षाएं शुरू होंगी। 94 महाविद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराना भी कोई आसान कार्य नहीं होगा। फिलहाल अभी तक प्रयोगात्मक परीक्षाओं की स्कीम जारी नहीं हो सकी है।

यह कार्य भी दीक्षांत समारोह के बाद ही संपन्न होगा। प्रयोगात्मक परीक्षा के साथ परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी किया जाना है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य भी दीक्षांत के बाद ही संभव है।

इन समस्त प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद ही विवि की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। जानकारों के अनुसार अगर विवि प्रशासन काफी तेजी भी दिखाता है तो सितंबर माह के अंत तक ही परीक्षा परिणाम आ सकेंगे।

ऐसे में विद्यार्थियों को एक सप्ताह या उससे कम समय ही आवेदन करने के लिए मिलेगा। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन यह अवश्य दावा कर रहा है कि माह के अंत तक बीएड के परीक्षा परिणाम घोषित हो जाएंगे।
विज्ञापन


अवध विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो.एमपी सिंह ने कहा कि अवध विवि के बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं चल रही है। कोशिश यह है कि सितंबर माह के अंत तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएं। पूरी कोशिश है कि विद्यार्थी यूपीटेट की परीक्षा में भाग लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें