केरल बाढ़ पीड़ितों को भेजा 25 हजार का चेक
फैजाबाद। लायंस क्लब रूदौली ने केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 25 हजार का चेक भेजा है। इसका चेक समाजसेवी डॉ. निहाल रजा ने डीएम डॉ. अनिल कुमार को सौंपा। डीएम ने लायंस क्लब से अपेक्षा की कि संस्था दैवीय आपदा में सहायता के साथ ही अन्य सेवा कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। उन्होंने स्वच्छता के प्रति अलख जगाने के लिए भी डॉ. रजा से अपील की।