फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर मिल के प्रदूषित पानी की जांच करेंगे सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
पेपर मिल के प्रदूषित पानी की जांच करेंगे सीडीओ
विज्ञापन

फैजाबाद। यश पेपर मिल से निकलने वाले गंदे पानी से आसपास के दर्जनों गांवों की बर्बाद हो रही खेती के मामले में डीएम ने सीडीओ को सात बिंदुओं पर जांच सौंपी है। किसान अपनी खेती के नुकसान को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, पर्यावरण मंत्री व जल संसाधन मंत्री व एनजीटी से लेकर जिले व प्रदेश के आला अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। बीते दिनों यश पेपर मिल के गंदे पानी को नदी तक जोड़ने वाले नाले को बांधकर जलनिकासी ठप कर दी थी। एसडीएम सदर मधुसूदन नागराज हुलगी, सीओ अयोध्या राजू साव नेे भारी पुलिस बल के साथ बलपूर्वक नाला खोलवाया था। इसके बाद मामले को लेकर सपा नेता पूर्व विधायक अभय सिंह, पूर्व मंत्री पवन पांडेय समेत वामदलों के नेताओं ने भी शनिवार को आंदोलन का एलान कर डीएम को ज्ञापन सौंपा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार पूरे मामले की विस्तृत जांच मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी को सौंपी है। उन्होंने जांच रिपोर्ट जल्द देने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें