केंद्रीय टीम ने किया गांवों का स्थलीय निरीक्षण
फैजाबाद। भारत सरकार के अपर विकास आयुक्त वस्त्र मंत्रालय राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में तीन सदस्यों की टीम ने इब्राहिमपुर, ताल ढोली व पूरा उर्फ सुमेरपुर गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान केंद्रीय दल ने प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, कृषि, सिंचाई, पशु टीकाकरण, विद्युत कनेक्शन, उज्ज्वला गैस, प्रधानमंत्री फसल बीमा और आयुष्मान भारत योजनाओं की जमीनी हकीकत परखा। अपर विकास आयुक्तराजेश कुमार साहू ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण कर यह रिपोर्ट भारत सरकार को दी जानी है। इब्राहिमपुर में किए गए निरीक्षण और प्राथमिक विद्यालय के स्वरूप को देखकर टीम के सदस्यों ने ग्राम प्रधान सचिव व प्रधानाध्यापक की पीठ थपथपाई। सनद रहे की प्राथमिक विद्यालय आदर्श विद्यालय पहले से ही है। इस दौरान इब्राहिमपुर के ग्राम प्रधान मधुर कुमार श्रीवास्तव व ग्राम पंचायत सचिव अरुण वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।