फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामें के बीच पास हुआ नगर निगम के

विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामे के बीच पास हुआ नगर निगम का 80 करोड़ का बजट
विज्ञापन

फैजाबाद। हंगामे के बीच नगर निगम अयोध्या का 80 करोड़ का बजट बुधवार को पास कर दिया गया। विपक्षी सदस्यों ने आय-व्यय के कई बिंदुओं पर आपत्ति जताई। इस पर स्पष्टीकरण की अपेक्षा की लेकिन आंधी के दौरान गुल हुई बिजली के बीच अंधेरेमें आपत्तियों को अनसुना करते हुए बहुमत से बजट पारित कर दिया गया। कुल डेढ़ घंटे तक ही बैठक चल पाई।
नगर निगम अयोध्या के गांधी सभागार में बुधवार को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अध्यक्षता में सुबह बोर्ड बैठक शुरू हुई। बजट को लेकर बैठक में लेखा विभाग की ओर से जैसे ही प्रस्ताव पढे़ जाने शुरू हुए, तमाम पार्षदों ने आपत्तियां जतानी शुरू कर दीं। विपक्षी सदस्य प्रस्तुत बजट में खर्च का विवरण मांगने लगे। कई बिंदुओं पर इसको लेकर टोका-टाकी शुरू हो गई। इसके साथ ही हंगामा जोर पकड़ने लगा। लकड़ी के रखरखाव को लेकर प्रस्तुत किए गए 22 लाख रुपये भुगतान का मामला रहा हो या फिर बैठक पर खर्च होने वाले छह लाख रुपये के ब्योरे पर विपक्षी सदस्यों ने आपत्ति के साथ लूट-खसोट का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि बजट त्रुटिपूर्ण है।
विज्ञापन

पार्षद विशाल पाल, कमलेश सोलंकी, सायना खान, शरीफ कुरैशी, जगत नरायन यादव आदि ने प्रस्ताव में तमाम खामियां गिनाते हुए जांच तक की मांग की। पार्षद विशाल पाल का कहना था कि बजट त्रुटिपूर्ण था। वह भी चाहते हैं कि नगर के विकास के लिए काम हो लेकिन उसका सही-सही ब्योरा तो पेश किया जाना चाहिए। चाहे वह टैक्सी स्टैंड का मामला हो या फिर टेंडर का, बोर्ड से अनुमोदन के सवाल पर अफसर इसकी आवश्यकता नहीं समझते हैं। मनमानी लूट हो रही है। बैठक के दौरान ही नाराज होकर एक पार्षद चले गए।
विज्ञापन

फिलहाल निगम प्रशासन की ओर से 80 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। इसमें 16 लाख का लाभ बताया गया है। बैठक में स्टैंड ठेके के साथ ही जाड़े में लकड़ी खरीद और मछली मंडी का शेड बनाए जाने का मुद्दा पार्षद फरीद ने उठाया। अभी बैठक में चर्चा ही हो रही थी कि आंधी-पानी के चलते बिजली ठप हो गई। व्यवस्था का मुद्दा उठाकर विपक्षी पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर बिजली न आने के बाद बैठक में बजट पास करके इसे समाप्त कर दिया गया। नगर निमग अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि 80 करोड़ का बजट पास किया गया है, इसमें जनता की सुविधाओं का व्यापक ख्याल रखा गया है। बजट 16 लाख के लाभ का है। बैठक में पार्षद बुद्धिपाल प्रजापति, अनिल सिंह, ओम प्रकाश अंदानी, अर्जुन यादव, विशाल पाल, राम भवन यादव, असद अहमद सहित निगम के अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें