फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण को सवा करोड़ पार्थिव रूद्राभिषेक आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
राममंदिर निर्माण को सवा करोड़ पार्थिव रूद्राभिषेक आज से
विज्ञापन

अयोध्या। रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को संकल्पित सवा करोड़ पार्थिव रूद्राभिषेक, श्रीरामकथा प्रवचन, श्रीरामचरित मानस नवाह पारायण पाठ व विराट संत सम्मेलन का आयोजन 15 से 23 फरवरी तक हिंदू धाम में किया जाएगा। गुरुवार को भव्य शोभायात्रा के साथ अनुष्ठान का भी श्रीगणेश हो जाएगा। नौ दिवसीय आयोजन में देश के कोने-कोने से संत-महंत, संघ एवं भाजपा से जुड़े लोग शामिल होगें।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक महंत दिलीप दास त्याग ने बताया कि श्रीरामवैदेही मंदिर के पूर्वाचार्य रामनगरी के सिद्ध संतों में शुमार 28 वर्षों तक निरंतर एक पैर पर खड़े होकर तपस्या करने वाले सिद्ध संत भगवान दास खड़ेश्वरी की पुण्यतिथि पर यह आयोजन किया जा रहा है। कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए सवा करोड़ पार्थिव रूद्राभिषेक व विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन कर भगवान शिव से प्रार्थना की जाएगी कि शीघ्रातिशीघ्र अयोध्या में भव्य श्रीराममंदिर का निर्माण हो। नौ दिवसीय इस आयोजन में प्रतिदिन 25 लाख पार्थिव शिवलिंग का पूजन 121 पंडितों द्वारा किया जाएगा। बताया कि अनुष्ठान का शुभारंभ गुरुवार को श्रीरामवैदेही मंदिर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा सुबह 9 बजे हनुमानगढ़ी के शाही निशान व 501 हनुमत ध्वजों के साथ निकाली जाएगी। इस दौरान मंदिर के महंत रामप्रकाश दास, महामंडलेश्वर बजरंग दास, आचार्य शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें