फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की लापरवाही मामले में नहीं शुरू हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले सप्ताह होगी पेट में रुई छोड़ने के मामले की जांच
विज्ञापन

फैजाबाद। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित लोकप्रिया हॉस्पिटल में मरीज के पेट में रुई छोड़ने के मामले में अभी तक जांच शुरू नहीं हो सकी। सीएमओ का कहना है कि, अगले सप्ताह जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
डॉक्टरों की लापरवाही मरीजों पर भारी पड़ ही रही है। स्वास्थ्य विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी बुधवार को अस्पताल में नहीं पहुंचा। कार्रवाई के नाम पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। वहीं लोकप्रिया हॉस्पिटल में बुधवार दोपहर करीब दो बजे भर्ती मरीजों व नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि सुबह के समय चिकित्सक डॉ. प्रियंका खरे मौजूद थीं, लेकिन मरीजों को देखकर चली गईं। उसके बाद से अस्पताल में सन्नाटे की स्थिति रही। वहीं कई बार प्रयास के बावजूद आरोपी चिकित्सक इस संबंध में बातचीत करने से बचती रहीं। मालूम हो कि बस्ती जिले के गौरा पांडेय निवासिनी मधुलिका को लोकप्रिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि डॉ. प्रियंका खरे ने ऑपरेशन किया और पेट में रुई का टुकड़ा छोड़कर टांके लगा दिए। जिससे मरीज को कुछ दिन के बाद दर्द होने लगा। मरीज ने लखनऊ स्थित एक हॉस्पिटल में इलाज कराया तो सीटी स्कैन में पेट में रुई का टुकड़ा पाया गया। इसकी वजह से मरीज के पेट में संक्रमण हो गया और अनेक दिक्कतों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में है, लेकिन इस प्रकरण के संबंध में किसी पक्ष ने संपर्क नहीं किया है। मामले की जानकारी करके यथोचित कदम उठाया जाएगा। -डॉ. हरिओम श्रीवास्तव, अध्यक्ष आईएमए फैजाबाद
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने पर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। जिसमें जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय मोहन, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके देव व एआरओ डीएन पांडेय शामिल हैं। इन दिनों पल्स पोलियो कार्यक्रम की वजह से समयाभाव है, इसलिए अगले सप्ताह से मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, सीएमओ फैजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें