फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की नोडल अफसर का दो दिवसीय दौरा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील, ब्लॉक, थाने के साथ ही गांवों के विकास कार्यों का करेंगी निरीक्षण
विज्ञापन

फैजाबाद। शासन से जिले की नोडल अफसर नियुक्त की गईं सचिव बाल विकास अनीता मेश्राम का दो दिवसीय दौरा 18 अगस्त से शुरू होगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

प्रदेश शासन ने जिले के लिए नोडल अफसर के रूप सचिव बाल विकास को नियुक्त किया है। 20 अगस्त के पहले जिले में कार्यालय के निरीक्षण के साथ ही गांवों के विकास कार्यों का निरीक्षण करने का उनका कार्यक्रम तय है।
विज्ञापन


नोडल अफसर दो दिवसीय दौरे पर 18 अगस्त को यहां पहुंचेंगी। बताया गया कि, वह सदर तहसील, कैंट थाना व एक ब्लॉक के साथ ही सरेठी व एक अन्य गांव की विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकती हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही सुबह 10:30 बजे वह कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक भी करेंगी। इसके चलते गुरुवार को विकास भवन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पीडी ने बताया कि, नोडल अफसर 18 अगस्त से दो दिवसीय दौरे पर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें