फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब काटकर जेवर और नकदी उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में सेंध लगाकर जेवर-नकदी चोरी
विज्ञापन

अमसिन (फैजाबाद)। अमसिन बाजार में एक घर के पीछे से नकब लगाकर चोर तीन बक्से उठा ले गए और उसमें रखे हजारों रुपए के गहने व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने कपड़े व टूटे बक्सों को गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। घटना की जानकारी भुक्तभोगी को शनिवार सुबह हुई।
वारदात के समय परिवार के लोग घर की दालान में सो रहे थे। गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अमसिन से अकबरपुर मार्ग पर बाजार से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित प्रदीप कुमार शर्मा के घर में पीछे से बृहस्पतिवार रात नकब लगाकर चोर अंदर घुस गए और घर में रखे तीन बक्से उठा ले गये।
विज्ञापन

चोर बक्सों में रखा 15000 रुपये नगद व करीब चालीस हजार रुपए के गहने थे, बक्सों का ताला तोड़कर उठा ले गए तथा खाली बक्सों व कपड़ों को गांव के बाहर छोड़ दिया। प्रदीप कुमार को घटना की जानकारी सुबह हुई तो परिवार के लोग दंग रह गए।
आसपास ढूंढने का प्रयास किया गया तो बक्से व कपड़े खेत में मिले। भुक्तभोगी ने गोसाईगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष एबी सिंह ने बताया की छानबीन की जा रही है।

दुकान में नकब काटकर उड़ाया माल
रुदौली। नगर में हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा न होने के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। गुरुवार रात चोरों ने पावर हाउस के सामने रामचंद्र यादव की दुकान में नकब लगाकर हजारों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

दुकान स्वामी के मुताबिक पंखा, मोबाइल, एलईडी बल्ब व गैस सिलेंडर चोर उठा ले गए। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस को भेजा गया है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें