फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से युवक की जान गई
विज्ञापन

अयोध्या कोतवाली के तकपुरा गांव के पास दुर्घटना
युवक ने नहीं पहना था हेलमेट
अमर उजाला ब्यूरो
दर्शननगर। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र अंतर्गत हाईवे से तकपुरा संपर्क मार्ग पर बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार एसयूवी ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने पुलिस की मदद से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक अपने पिता को दुकान पर छोड़कर घर लौट रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था।
तकपुरा गांव निवासी 19 वर्षीय वासुदेव वर्मा पुत्र हनुमान प्रसाद वर्मा रविवार सुबह 8 बजे के करीब शंकरगढ़ बाजार स्थित चाय की दुकान पर अपने पिता को छोड़कर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान संघा कोल्ड स्टोरेज के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से युवक को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी दर्शननगर राजेश यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

इकलौता चिराग था वासुदेव
वासुदेव के पिता की शंकरगढ़ बाजार में चाय की दुकान है, जिससे वे अपने परिवार पालन-पोषण करते हैं। तीन वर्ष पूर्व उनके एक दिव्यांग बच्चे की मौत हो गई थी, जिसके बाद वासुदेव उनका इकलौता संतान था। उसकी मौत से पूरे परिवार व गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें