फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई का सबसे गर्म दिन रिकार्ड, आसमान से बरसी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में मंगलवार का दिन मई माह का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। आसमान से बरसी आग ने सबको चकरा दिया। रोज-कमाने खाने वाले तबके की हालत पस्त दिखी।
विज्ञापन



अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रिकार्ड हुआ है, जो सामान्य से क्रमश: तीन और दो डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग कुमारगंज के अनुसार, अयोध्या सहित 13 जिलों का औसत अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस था। अगले सप्ताह तापमान और बढ़ेगा।


मंगलवार को गर्म पछुआ हवा ने लोगों को खूब झुलसाया। चिलचिलाती धूप व उमस लोगों की चमड़ी जलाती रही। मतदान के बाद यूं तो मंगलवार को राज्य सरकार के कार्यालयों में छुट्टी जैसा माहौल था।
विज्ञापन



चुनावी ड्यूटी के कारण स्कूल-कॉलेज तक बंद थे। लेकिन बैंक व केंद्रीय कार्यालयों में जाने वाले लोग पस्त नजर आए। सबसे खराब हालत बसों-ट्रेनों से यात्रा करने वाले व रोज-कमाने वाले मजदूर-रिक्शा-टैंपो चालक आदि रहे।


अक्षय तृतीया पर खरीदारी करने निकले लोग भी धूप से बेहाल नजर आए। मजबूरी में निकले युवक-युवतियां सिर और मुंह पर गमछा-दुपट्टा लपेट कर चलते दिखे।


गर्मी बढ़ने से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में खरबूज, तरबूजा, खीरा और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। बेल शरबत, आइसक्रीम व बर्फ का गोला बनाकर बेचते ठेलों पर धूप, उमस और प्यास से व्याकुल लोगों की भीड़ लगी रही।


वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. नानकसरन ने गर्मी और उमस को देखते हुए हीट स्ट्रोक के मरीजों में इजाफा होने से इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे तक सभी कार्य निपटा लेने में ही भलाई है।
विज्ञापन



धूप में निकलना मजबूरी हो तो पूरा बदन ढंककर निकलें। मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डा. अमरनाथ मिश्र कहते हैं कि अगले सप्ताह में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की उम्मीद नहीं है। हवा सामान्य से तेज व पश्चिमी रहने व तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें