फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निजी स्कूलों पर नकेल कसने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में निजी स्कूलों की तानाशाही और अभिभावकों का लगातार किए जा रहे शोषण को रोकने के लिए डीआईओएस ने ऐसे स्कूलों पर नकेल कसने की तैयारी की है। इन स्कूलों में मनमानी शुल्क वसूली, ड्रेस, कॉपी-किताब, स्टेशनरी आदि में नियमों का अनुपालन न करने वाले स्कूलों का पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



इस आशय का आदेश जारी करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक आरबी सिंह चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उप्र स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालयों में शुल्क विनिमय अधिनियम 2018 के अनुपालन सुनिश्चित कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिसमें सभी नर्सरी से इंटरमीडियट तक के विद्यालयों द्वारा अभिभावकों पर महंगी किताबें, ड्रेस, कॉपी-किताब आदि की खरीद के लिए बाध्यता नहीं रहेगी।


शासन की ओर से निर्धारित एनसीईआरटी पाठ्यक्रम द्वारा निर्धारित पुस्तकें ही अनुमन्य होंगी। छात्रों से दान या अवैध वसूली नहीं की जाएगी। यदि किसी भी विद्यालय की इसमें संलिप्तता पायी जाती है तो उनके विरुद्ध एक लाख से पांच लाख तक अर्थदंड निर्धारित करते हुए संबद्धीकरण/मान्यता निरस्त करने की संस्तुति करते हुए एक्ट में दिए गए प्रावधानों के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



साथ ही सभी विद्यालय किंडरगार्डन से लेकर इंटरमीडिएट तक अपनी फीस वेबसाइट पर अपडेट करेंगे और एक छायाप्रति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय व जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। डीआईओएस ने कहा कि उक्त शासनादेश का उल्लंघन करने पर तत्काल कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। स्कूलों का समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें