फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकसेवाओं की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो भागीदारी: संतोष सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डाक सेवाओं की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी होनी चाहिए। इसके लिए सरकार को अपनी नीति में बदलाव करना होगा। संघ का किसी वर्ग विशेष से संघर्ष न होकर अन्याय व शोषण के विरुद्ध संघर्ष है। भारतीय समाज से विदेशी प्रभाव दूर हो, इसके लिए हमें प्रयास करना चाहिए। उक्त बातें भारतीय डाक मजदूर संघ के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री संतोष सिंह ने कहीं।
विज्ञापन



राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि मोदी सरकार मजदूरों के हित में कई कार्य कर रही है। मजदूरों की राशि दो गुना, न्यूनतम वेतन बढ़ाया, संगठित मजदूरों के लिए पेंशन की व्यवस्था की, ग्रामीण डाक सेवकों के वेतन में वृद्धि की ,लेकिन इसके बावजूद बहुत सारे काम अभी मजदूर हित में किए जाने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन प्रणाली फिर से लागू होनी चाहिए।


भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार ने बताया कि दो दिवसीय अधिवेशन में संगठन के सभी आयामों पर चर्चा हुई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत मिश्र, उपाध्यक्ष मनजीत सिंह, राम अयोध्या, सचिव संदीप मिश्र सहित मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ, भुवनेश्वर, गोरखपुर, बंगलौर सहित विभिन्न जनपदों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र हमारे लिए अनुकरणीय है। राम ने उपेक्षित समाज को अपने साथ लेकर खड़ा किया, उन्हें सम्मान दिया। कहा कि नेतृत्व विकास की कला हमें राम से सीखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें