फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षक निलंबित, शिक्षामित्र का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो शिक्षक निलंबित, शिक्षामित्र का रोका वेतन
विज्ञापन

अयोध्या। मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा के निरीक्षण के दौरान स्कूल में तालाबंदी के मामले में दो शिक्षकों को निलंबित करते हुए एक शिक्षामित्र का वेतन रोका गया है। साथ ही मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मवई को सौंपी गई है।

संकल्प से सिद्धि और आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मोदी-योगी विकास रथ यात्रा लेकर मिल्कीपुर भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा ने बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे प्राथमिक विद्यालय अंजरौली का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


निरीक्षण के समय विद्यालय में ताला बंद पाया गया। जिस पर विधायक गोरखनाथ बाबा ने शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा था।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह ने प्रधानाध्यापक भागीरथ यादव और सहायक अध्यापक रेखा रावत को गुरुवार को निलंबित कर दिया है। साथ ही शिक्षामित्र नीलम सिंह का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


विद्यालय में कार्यरत एक और सहायक अध्यापक अभिषेक कुमार यादव अवकाश पर थे, जिससे उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी मिल्कीपुर प्रमोद उपाध्याय ने बताया की विधायक की शिकायत पर दो शिक्षकों को निलंबित करके एक शिक्षामित्र का वेतन अवरुद्ध किया गया है। बीएसए ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मवई को सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें