हादसे में अधेड़ की मौत
फैजाबाद। कोतवाली नगर अंतर्गत टीवी टावर के निकट अज्ञात वाहन ने 55 वर्षीय एक अधेड़ को रौंद दिया। पुलिस ने उसको अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। सिविल लाइन चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि हादसा रविवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया।