फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों व अस्पतालों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें-कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। कमिश्नर मनोज मिश्र ने कहा कि पंचायतीराज, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग स्वच्छता पर विशेष जोर दें। यदि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के इलाकों व विद्यालयों एवं चिकित्सालयों में साफ-सफाई होगी तो लोग कम बीमार होंगे। वह शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एएनएम गांवों में समय से निर्धारित दिन बुधवार व शनिवार को टीकाकरण कराएं तो बच्चे कम बीमार होंगे। इसके साथ 1800 ग्राम से कम वजन कुपोषित बच्चों को सुपोषित श्रेणी में लाने के लिए जरूरत के मुताबिक उन्हें सीएचसी, पीएचसी या जिला चिकित्सालय में रेफर कर उनका उपचार कराएं। इसके लिए जनपद में सुपोषण स्वास्थ्य मेले भी आयोजित किए जाएं।

कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की बाढ़ चौकियों में एक मेडिकल किट भी रखी जाए। जिससे आवश्यकता पड़ने पर बीमार व्यक्ति व बच्चों का समय से प्राथमिक उपचार किया जा सके। 15 अगस्त के दिन पूरे मंडल में जितने पौधरोपण का लक्ष्य है, इसके लिए वन के साथ अन्य विभाग तैयारियां पूरी करें।
विज्ञापन


कहा कि यह सभी का सामाजिक दायित्व है कि वे भी वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। कहा कि छुट्टा जानवरों से कृषकों का छुटकारा दिलाने के लिए पशुशालाओं का निर्माण कराया जाए। विकास से संबंधित निर्माण कार्यों में भी गति लाई जाए। विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार कराई जाए, खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय में बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें