फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री परमहंस को देंगे श्रद्धांजलि, गौशाला का करेगें उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
14 अगस्त को अयोध्या आ रहे मुख्यमंत्री योगी
विज्ञापन

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 अगस्त को अयोध्या आ रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी छठवीं यात्रा होगी। मुख्यमंत्री 14 अगस्त को दिगंबर अखाड़ा पहुंचेंगे और राममंदिर आंदोलन के महानायक साकेतवासी महंत रामचंद्रदास परमहंस को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे उदासीन ऋषि आश्रम रानोपाली जाएंगे। जहां गौशाला का उद्घाटन करने के साथ-साथ पौधरोपण करेंगे और संत सम्मेलन को संबोधित करेंगे। आश्रम के महंत डॉ.भरतदास ने बताया कि नारायण गौशाला में करीब 100 गौवंशों को संरक्षण प्रदान किया जाएगा। भविष्य में गौशाला को वृहद रूप देने की कार्ययोजना है।
विज्ञापन

दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने बताया कि 14 अगस्त को महाराज जी की 15वीं पुण्यतिथि अवसर पर सुबह महाराज श्री का विशेष पूजन-अर्चन करने के बाद अपराह्न श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य एवं विभिन्न प्रांतों से आए भक्त महाराज श्री को नमन करेंगे। दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास कहते हैं कि मुख्यमंत्री योगी का अयोध्या व दिगंबर अखाड़ा से बहुत पहले से ही लगाव रहा है। जब वह सांसद थे तब भी अयोध्या आते रहते थे। बताया कि परमहंस जी एवं अवैद्यनाथ जी महाराज आपस में परम मित्र थे। अब योगी भी उसी परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें