फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पलटा ऑटो, 5 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर पलटा ऑटो, पांच घायल
विज्ञापन

फैजाबाद। कैंट थाना अंतर्गत उर्मिला महाविद्यालय के निकट तेज रफ्तार ऑटो पलट गया। इसमें ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना रौनाही अंतर्गत प्राथमिक जूनियर विद्यालय खरौनी से अध्यापिकाओं को लेकर फैजाबाद आ रहा एक ऑटो कैंट थाना अंतर्गत उर्मिला महाविद्यालय के निकट दूसरे ऑटो को ओवरटेक करते समय पलट गया। हादसे में खलासी महेश कुमार, नगमा अंसारी निवासी रामापुर शेखपुर थाना गोसाईगंज, सरोज कुमारी मौर्य अशोक पुरम कोतवाली नगर, आरती श्रीवास्तव बेगमपुरा फैजाबाद, आयुष व एक अन्य बालिका घायल हो गई। घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि महेश कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। कैंट थाना प्रभारी आरके राणा ने बताया कि चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें