फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में पूजा को प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में पूजा सर्वश्रेष्ठ
विज्ञापन

अयोध्या। कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 138वीं जयंती के उपलक्ष्य में महाराजा पब्लिक स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाराजा पब्लिक स्कूल की छात्रा पूजा कौशल प्रथम, कैंब्रियन एकेडमी का छात्र अंबुज प्रताप सिंह द्वितीय व उदया पब्लिक स्कूल की छात्रा आकांक्षा पांडेय तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महाराजा पब्लिक स्कूल की कक्षा-11 की छात्रा पूजा कौशल ने सामाजिक सत्य घटनाओं के माध्यम से मनोवैज्ञानिक सत्य तक पहुंचने का प्रयास शीर्षक पर अपने विचार व्यक्त किए। कैब्रियन एकेडमी के कक्षा-10 के छात्र अंबुज प्रताप सिंह ने प्रेमचंद के कथानकों का मूल स्वर आदर्श या यथार्थ पर प्रकाश डाला तो उदया पब्लिक की कक्षा-11 की छात्रा आकांक्षा पांडेय ने प्रेमचंद साहित्य में सामाजिक समस्याओं की प्रस्तुति पर अपने विचार व्यक्त किए। निर्णायक मंडल में प्राचार्य रत्नाकर शोध पीठ विश्वविद्यालय बस्ती के डॉ. प्रभाकर मिश्र, साकेत महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. मंजूषा मिश्रा व बैंक ऑफ बड़ौदा फैजाबाद की सुधा मिश्रा शामिल रहीं। विद्यालय की निदेशक डॉ. अपर्णा मिश्रा ने विजेता छात्रों को शील्ड व प्रमाणपत्र दिया। प्रधानाचार्य अभिषेक मिश्र ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में कैब्रियन एकेडमी, फैजाबाद पब्लिक स्कूल, अनिल सरस्वती, अयोध्या एकेडमी, जिंगल बेल एकेडमी, एमआईएस, यश विद्या मंदिर, महाराजा पब्लिक स्कूल, उदया पब्लिक स्कूल, सनबीम स्कूल, टाइनी टाट्स, केटी पब्लिक व एमजेएस एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें