फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8416 अभ्यर्थियों ने छोड़ी प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन लेट होने से कई अभ्यर्थियों की छूटी परीक्षा
विज्ञापन

फैजाबाद। ट्रेन लेट होने के कारण कई अभ्यर्थियों की प्रशिक्षित स्नातक की परीक्षा परीक्षाएं छूट गई। जिले में 8416 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। फैजाबाद जंक्शन पर कैफियात ट्रेन से पहुंचने वाले काफी अभ्यर्थी परीक्षा में भाग नहीं ले सके। दूसरे ओर प्रशासन व पुलिस की निगरानी में 54 केंद्रों पर सकुशल परीक्षा संपन्न हुई है। परीक्षा छूटने के बाद शहर के लगभग सभी चौराहों पर घंटे भर तक जाम की स्थिति बनी रही।
प्रतिशिक्षत स्नातक वर्ग की परीक्षा रविवार को 54 केंद्रों पर निर्धारित थी। भोर से शहर में अभ्यर्थियों ने अपने-अपने परीक्षा केंद्रों को सुबह से ढूंढना शुरू कर दिया। परीक्षा अपने नियत समय पर 11: 30 बजे शुरू हो गई। केंद्रों पर विद्यालयों के स्टाफ के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी बनी रही। पुलिस व प्रशासन के आला अफसरों ने भी परीक्षा केंद्रों का मुआयना किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व मदन चंद्र दूबे के अनुसार जिले में सभी केंद्रों के 25 हजार 103 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था मगर 8 हजार 461 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया है। पुलिस व यातायात प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर चार पहिया वाहनों को कतारबद्ध कराया। लेकिन परीक्षा छूटने के बाद सभी प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। साकेत महाविद्यालय, देवकाली, रीडगंज, रिकाबगंज व सिविल लाइंस की सड़कों पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे पहुंची ट्रेन
बागपत के बडौत से आए सूरज कुमार की परीक्षा कैफीयात ट्रेन के लेट होने के कारण छूट गई। वह बताते हैं कि शाम छह बजे दिल्ली से चली ट्रेन दोपहर 12 बजे फैजाबाद पहुंची।
राजस्थान से आए थे परीक्षा देने
राजस्थान से एलटी की परीक्षा देने आए अंकुश बताते हैं कि कैफीयात के लेट होने से उनकी परीक्षा छूट गई। वह कहते हैं कि इतनी दूर परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इतनी दूर नहीं बनाना चाहिए था केंद्र
दिल्ली से एलटी की परीक्षा देने आई प्रतिमा बताती है कि कैफीयात के लेट होने से परीक्षा नहीं दे सकीं। वह कहती हैं कि पहली बात तो इतनी दूर परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाना चाहिए था, अगर बनाया भी गया तो अभ्यर्थियों को सुविधा प्रदान की जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें