अवध विवि में 10 तदर्थ कर्मचारी नियमित
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 31 दिसंबर 2001 से पूर्व तदर्थ रूप में नियुक्त 10 कर्मियों को विनियमतीकरण किए जाने का पत्र कुलसचिव की ओर से जारी किया गया। कार्य परिषद की बैठक 31 जनवरी 2018 के विनियमित के क्रम हुई कार्य परिषद की संस्तुति के आलोक में कुलपति के आदेश 07 जुलाई 2018 के अंतर्गत विश्वविद्यालय में लंबित कार्यवाही करते हुए समायोजन/विनियमतिकरण की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस कार्यवाही से विश्वविद्यालय के कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। इन कर्मचारियों में लक्ष्मीनाराण सिंह, अटल बिहारी शुक्ला, सुरेंद्र कुमार शर्मा को कनिष्ठ सहायक पद पर समायोजित किया गया। भगवान शुक्ल, कैलाशपती, रामू, रामचंदर, राम निहोरे, अजीत कुमार, तिलकराम यादव को अनुचर पदों पर विनियमतिकरण किया गया।