फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर बड़े-बूढ़ों के साथ बच्चों में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुलोम-विलोम व सूर्य नमस्कार के साथ किया योग
विज्ञापन

फैजाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बृहस्पतिवार को शहर से देहात तक योगाभ्यास को लेकर गजब का उत्साह रहा। बड़े, बूढ़ों के साथ बच्चों ने चटाई और गद्दे पर योग किया। सबसे बड़ा कार्यक्रम मकबरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। जहां पांच हजार लोगों के साथ कमिश्नर, डीआईजी, जिले के अफसरों व जनप्रतिनिधियों ने कॉमन योग प्रोटोकाल के तहत अनुलोम-विलोम, सूर्यनमस्कार, भ्रामरी, ताड़ासन, वृक्षासन, मडूंक आसन, अर्धचंद्रासन जैसे प्रमुख आसनों के बारे में जानकारी के साथ योगाभ्यास किया। इसका उद्घाटन करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि बदलती जीवनशैली में व्यक्ति के निरोग रहने में योग निश्चित रुप से सहायक है।
स्टेडियम में सुबह छह बजे ही लोग योग के लिए पहुंचने लगे थे। कमिश्नर मनोज मिश्र ने अपने संबोधन में योग के उद्देश्य एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। डीएम डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मेडिकल साइंस के साथ विश्व ने योग से शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक महत्व स्वीकार कर प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाए जाने की व्यवस्था की। विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय के साथ डीआईजी ओंकार सिंह, सीडीओ अक्षय त्रिपाठी सहित अन्य अफसर और कर्मचारियों ने योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कारागार में पंतजलि योग समिति के योग शिक्षक रणविजय योगी के निर्देशन में योग प्रशिक्षक संजय कुमार ने कारागार में निरुद्ध बंदियों और अफसरों को योगाभ्यास कराया गया। इसमें जेलर डॉ. विनय कुमार, उप जेलर विनय प्रताप सिंह, अवधेश प्रसाद राय, रामसदन वरिष्ठ सहायक और जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय के डॉ. कैलाशनाथ सिंह, डॉ. रईश अहमद आदि लोग थे। महिला जेल में निरुद्ध महिला बंदियों को ग्रीन वर्ल्ड फाउंडेशन और महिला सेना के संयोजन में योग प्रशिक्षिका मीनाक्षी सिंह ने योग प्रशिक्षण दिया। महिला सेना प्रमुख भारती सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। आर्ट ऑफ लिविंग अयोध्या चैप्टर द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से एक पैलेस में योग दिवस का उत्सव मनाया गया। साढ़े छह बजे सांसद लल्लू सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। आर्ट ऑफ लिविंग के बंग्लूरू आश्रम से आए प्रदीप कुमार पाठक ने इसके बारे में विशेष जानकारी दी। इसमें आयोजन समिति के अध्यक्ष व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. बीके त्रिपाठी, अनुज कुमार वैश्य, डॉ. कुसुम श्रीवास्तव, आनंद जयसवाल, नलिनी, प्रेम वैश्य सहित अन्य लोग थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें