फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर की छात्रा का तांत्रिक ने किया अपहरण, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तांत्रिक ने छात्रा का किया अपहरण, केस दर्ज
विज्ञापन

कोछा बाजार (फैजाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा को पड़ोसी गांव का एक तांत्रिक बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी पर अपहरण का केस दर्ज किया गया है। किशोरी पिता का आरोप है कि पड़ोसी गांव दुबावा निवासी विनोद सिंह (30) तांत्रिक है और झाड़फूंक का काम करता है। उसकी पुत्री कुछ समय से बीमार चल रही थी। जिसे आरोपी तांत्रिक के पास ले जाया गया था। बताया कि 13 कीसुबह जब घरवाले सोकर उठे तो किशोरी गायब मिली। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी तांत्रिक ही किशोरी को बहका फुसलाकर भगा ले गया है। कोतवाल आरके राणा ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी तांत्रिक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करके आरोपी और किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें