फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी महिला चिकित्सालय में स्टाफ व संसाधन बढ़ाने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसी महिला चिकित्सालय में स्टाफ व संसाधन बढ़ाने का निर्देश
विज्ञापन

अयोध्या। पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने शुक्रवार को राजकीय तुलसी महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अस्पताल में तैनात डॉक्टर नदारद मिलीं। अस्पताल में अव्यवस्था देख भड़क उठीं और सीएमओ को तलब कर लिया।
पर्यटन मंत्री शुक्रवार को अचानक तुलसी महिला चिकित्सालय पहुंच गयी। यहां तैनात डॉक्टर नदारद मिली। वार्डों की साफ-सफाई व्यवस्थित न होने पर मंत्री भड़क उठीं। टीकाकरण को लेकर अस्पताल की एएनएम को भी फटकार लगाई। अस्पताल में मौजूद मरीजों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तो मरीजों ने अस्पताल की खामियों का पुलिंदा मंत्री के समक्ष रख दिया। जिस पर पर्यटन मंत्री ने मरीजों को बेहतर व्यवस्थाएं सुलभ कराने को आश्वस्त किया। उन्होंने जिलाधिकारी व सीएमओ को अस्पताल में स्टाफ व अन्य आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी को अस्पताल की व्यवस्थाओं की मानीटरिंग समय-समय पर करते रहने को कहा। अस्पताल में तैनात डॉक्टर रीना सिंह के नदारद होने के सवाल पर सीएमओ ने अवगत कराया कि उनकी चार स्थानों पर तैनाती है। जिस पर मंत्री ने यहां चिकित्सक की स्थायी ड्यूटी लगाने की बात कही। कहा कि डॉक्टर के बैठने का एक निश्चित समय निर्धारित होगा। जिससे मरीजों को इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकायन के प्रस्ताव पर दी सहमति
अयोध्या। विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचीं पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी से अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने राम की पैड़ी में नौकायन आरंभ कराए जाने का सुझाव दिया। इस पर पर्यटन मंत्री ने अपनी सहमति देते हुए अयोध्या के विकास के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। वहीं, अयोध्या के तुलसी महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान नगर विधायक ने अपनी निधि से महिला चिकित्सालय को समरसेबल देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें