फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ करोड़ से हाइवे के छह फ्लाईओवर का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
200 करोड़ से संवारे जाएंगे छह फ्लाईओवर
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के सौंदर्यीकरण को लेकर केंद्र सरकार की एक और योजना साकार होने जा रही है। अयोध्या से फैजाबाद शहर की सीमा सहादतगंज तक फोरलेन हाईवे पर स्थित छह फ्लाईओवर का सौंदर्यीकरण होने जा रहा है। इसके अलावा अयोध्या से फैजाबाद के पॉलिटेक्निक तक 15 किलोमीटर हाईवे को हरित पट्टी से सुसज्जित करने की भी योजना है। इस योजना पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। भाजपा सांसद लल्लू सिंह व डीएम के साथ शुक्रवार को एनएचआई (नेशनल हाईवे ऑफ इंडिया) बोर्ड व वित्त प्रशासन तकनीकी के सदस्य आईएएस रोहित कुमार सिंह ने टीम के साथ हाईवे का अयोध्या तक निरीक्षण कर ब्लू प्रिंट तैयार किया।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि सहादतगंज, रायबरेली, सुल्तानपुर, देवकाली, अयोध्या व सरयू पार प्रथम बाईपास को आकर्षक बनाने की योजना है। इसके लिए फ्लाईओवर व अन्य सड़क पर हरियाली की चादर बिछाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से बीते दिनों मिलकर इस योजना पर प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर उन्होंने सहमति दी थी। बताया कि एक सप्ताह से एनएचआई की टीम यहां टिकी हुई है और प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही है। एनएचआई बोर्ड के सदस्य वित्त, प्रशासन एवं तकनीकी रोहित कुमार सिंह ने शुक्रवार को सभी स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया और सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ वार्ता भी की। निरीक्षण के दौरान एनएचआई हेड ग्रीनरी डॉ. अजीत भट्टाचार्या, ज्वाइंट डायरेक्टर रामअवतार सिंह, इंदुजा, सतीश, जिलाधिकारी डॉ. अनिल पाठक, मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी, डीएफओ रविकुमार सिंह, नगर आयुक्त मार्तंड प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूल और छायादार पौधे लगाये जाएंगे
राजमार्ग पर सहादतगंज से सरयू घाट तक मौजूद 6 फ्लाईओवर के नीचे पार्क डेवलेप करने के साथ हरियाली के जरिए सौंदर्य प्रदर्शित किया जाएगा। राजमार्ग के दोनों ओर डिवाइडर पर फूल और छायादार पौधे लगाये जाएंगे। फ्लाईओवर की दोनों तरफ की दीवारों पर लताएं चढ़ाई जाएंगी। जिससे सीमेंट के स्थान पर हरियाली नजर आए। डीएम ने बताया कि पूरे बाईपास पर दोनों तरफ सुंदर, उपयुक्त स्थानों पर पौधरोपण व रंगीन लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। पंचवटी के पास जलभराव से निपटने के लिए सर्विस लेन पर जलनिकासी हेतु इसे शंकरगढ़ में तिलैया नाले में मिलाया जाएगा। इसके साथ में सुंदर सर्विस लेन का निर्माण कराया जायेगा। एक मई से निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। डीएम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि प्रशासन एनएचआई के प्रोजेक्ट में पूरा सहयोग देगा। सांसद लल्लू सिंह कहा कि सौंदर्यीकरण व हरित पट्टी में कुल 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान किया गया है। एनएचआई डीपीआर तैयार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें