फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.50 करोड़ से होगा सूर्यकुंड व दशरथ समाधि का सुंदरीकरण 16-17-50

विज्ञापन
विज्ञापन
3.50 करोड़ से संवारेंगे सूर्यकुंड व दशरथ समाधि
विज्ञापन

फैजाबाद। अयोध्या का उसकी गरिमा अनुरूप विकास कराने की मंशा के तहत अब जल्द ही ऐतिहासिक धरोहरों का विकास कर उन्हें संवारा जाएगा। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग को बिल्वहरि घाट स्थित दशरथ समाधि व दर्शननगर स्थित सूर्यकुंड संवारने के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत का प्रोजेक्ट बनाकर सौंपा है, जिसे पर्यटन मंत्री रीता बहगुणा जोशी ने हरी झंडी दे दी है।
धर्मनगरी अयोध्या से छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित सूर्यकुंड नामक दिव्य स्थल 14 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में स्थित है। यहां वर्ष भर श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहता है। मंदिर में सूर्य देवता की मूर्ति स्थापित है। यहां वार्षिक मेला भाद्र पक्ष शुक्ल पक्ष की द्वादशी को आयोजित किया जाता है। अति महत्वपूर्ण स्थल होने के बाद भी ये सरकारी सुविधाओं से उपेक्षित रहा है। नगर विधायक ने इस सूर्य मंदिर के संवारने के लिए यहां बने कुंड, पुराने बाउंड्रीवॉल का जीर्णोद्धार, कुंड की क्षतिग्रस्त सीढ़ियों पर पत्थर, बच्चों के लिए पार्क, शेड, बेंच, सोलर लाइट, हाईमास्ट व शुलभ प्रसाधन के निर्माण के लिए दो करोड़ के बजट का प्रस्ताव भेजा है। वहीं, बिल्वहरिघाट स्थित दशरथ समाधि स्थल जिसका अयोध्या महात्म्य व अयोध्या दर्पण जैसे ग्रंथों में उल्लेख है, इसकी मंदिरों की बाउंड्रीवॉल का निर्माण, सिंह द्वार व मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण, समाधि स्थल का जीर्णोद्धार, तीन सौ मीटर सीसी रोड का निर्माण, सोलर लाइट, पेयजल, हाईमास्ट व बेंच आदि के लिए 1.50 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट भेजा गया है। फैजाबाद-देवीपाटन मंडल के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह का कहना है कि इन प्रोजेक्टों पर इस वित्तीय सत्र में काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई 2017 में मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र
नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने बताया कि उन्होंने इन कार्यों के लिए जुलाई 2017 में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया था। जिसकी स्वीकृति प्रदान करते हुए उन्होंने पर्यटन विभाग को निर्देशित किया था। इस संदर्भ में पर्यटन मंत्री रीता बहगुणा जोशी ने भी इस कार्य के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। इस वर्ष जुलाई में दोनों प्रोजेक्टों पर काम शुरू हो जाएगा। बताया कि अयोध्या जल्द ही पर्यटन के विश्व पटल पर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें