जिले में भी पकड़ा गया एक नकलची
फैजाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को जिले में भी एक नकलची पकड़ा गया। एमएलएमएल इंटर कॉलेज में सोमवार को द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान कक्ष संख्या-चार में इंटर तर्क शास्त्र के पेपर में एक परीक्षार्थी नकल करते हुए धरा गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक तिवारी ने बताया कि कक्ष में निरीक्षण के दौरान जीआईसी के परीक्षार्थी के पास गृह विज्ञान का एक प्रश्नपत्र मिला, जिस पर प्रशभनोत्तर लिखा गया था और छात्र उसी से नकल कर रहा था। प्रथम दृष्टया छात्र को अनुचित साधन प्रयोग करने के कारण परीक्षा से वंचित करते हुए विभाग को अवगत कराया गया है।