फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडी विश्वविद्यालय के छात्र भी सीखेंगे पीएम से गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
एनडी विश्वविद्यालय के छात्र भी सीखेंगे पीएम से गुर
विज्ञापन

फैजाबाद। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छात्रों के लिए दिए जाने वाले संदेशों का सीधा प्रसारण दिखाया व सुनाया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने बृहस्पतिवार को अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एपी राव, छात्रावास अधीक्षक, सहायक छात्रावास अधीक्षक के साथ बैठक कर कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में सम्मिलित करना सुनिश्चित कराया जाय। जिससे सभी लोग प्रधानमंत्री के विचारों का लाभ प्राप्त कर सकें। ज्ञात हो शुक्रवार को प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल कटोरा मैदान में छात्रों को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव से मुक्त रहते हुए अपनी क्षमता का उपयोग परीक्षा में करने के प्रेरित करेंगे। दूरदर्शन का यह प्रसारण सुबह 11 बजे से प्रशासनिक भवन के प्रांगण में किया जायेगा। बैठक में प्रमुख रूप से अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. एपी राव, निदेशक प्रशासन डॉ. प्रकाश सिंह, अधिशासी अभियंता ईं. ओम प्रकाश, उप निदेषक शोध डॉ. रचना वर्मा, समस्त छात्रावास अधीक्षक एवं सहायक छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें