तहसील परिसर के अधिवक्ता संघ हॉल में हुआ आयोजन
मिल्कीपुर (फैजाबाद)। मिल्कीपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को तहसील परिसर के अधिवक्ता संघ हॉल में आयोजित हुआ।
इसमें मुख्य अतिथि मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा ने मिल्कीपुर के अधिवक्ताओं के लिए एक सभाकक्ष बनवाने की घोषणा की।
विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के सभापति विमल कुमार सिंह ने कहा कि, समाज में व्याप्त असमानता दूर करने के लिए अधिवक्ता बंधु आगे आएं।
इसके बाद फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पारसनाथ पांडेय ने मिल्कीपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल पाठक, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, मंत्री अमित मिश्र, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री प्रशासनिक स्वामीनाथ उपाध्याय, संयुक्त मंत्री किशोर कुमार तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य प्रहलाद तिवारी, अंसार अहमद, सतीश तिवारी, श्रीप्रकाश पांडेय, सुनील कुमार शुक्ल को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन शिवपूजन पांडेय ने किया। इस अवसर पर अशोक श्रीवास्तव, खुशीराम पांडेय, हरिमोहन शंकर श्रीवास्तव, पवन शुक्ल आदि मौजूद रहे।