फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागों में ताबड़तोड़ छापे, पौने दो सौ से ज्यादा अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी की कार्रवाई के बाद प्रशासन एक्शन में
विज्ञापन

फैजाबाद। सूबे के महराजगंज जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्रवाई के बाद प्रशासन एक्शन में है। शुक्रवार को सुबह 10 बजते ही प्रशासन ने विभागों में ताबड़तोड़ छापे मारे तो सरकारी विभागों की कलई खुलकर सामने आ गई।

आधा दर्जन अफसरों के साथ ही विभिन्न विभागों के 186 से ज्यादा कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। छापेमारी के बाद अफसरों ने इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। सीएम ने गुरुवार को लापरवाही के आरोप में 11 अफसरों को सस्पेंड किया और सात का तुरंत तबादला कर दिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम ने जिला प्रशासन के आधा दर्जन अफसरों को शुक्रवार की सुबह विभागों में छापे का निर्देश दिया। 10 बजे ही थे कि अफसरों की गाड़ियां विभागों में आ धमकी। इसके बाद तो हलचल मच गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व मदन चंद्र दूबे ठीक दस बजकर आठ मिनट पर सिंचाई विभाग पहुंच गए थे।

उन्होंने सिंचाई खंड, नलकूप खंड, लिफ्ट सिंचाई, सरयू नहर खंड के कार्यालय और कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर चेक किया तो लगभग आधा दर्जन अभियंता और 70 से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

कई तो चेकिंग के दौरान पहुंचे तो अभियंताओं में किसी को दूसरे जिले के चार्ज तो किसी के कहीं शासकीय कार्य पर जाने की बात बताई गई। एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने विकास भवन में छापा मारा तो यहां ज्यादातर अफसर तो मौजूद मिले।

लेकिन समाज कल्याण में आठ, आरईएस में नौ, अल्पसंख्यक विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण में एक-एक, डीडीओ कार्यालय में तीन, डीपीओ कार्यालय में दो, डीआरडीए में 10, पंचायत, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में चार-चार, नेडा में एक, डूडा में तीन, मनरेगा सेल में दो और सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय में तीन कर्मी अनुपस्थित पाए गए।

सीआरओ रामयश गौतम ने शिक्षा विभाग के कार्यालयों पर छापा मारा तो बीएसए कार्यालय में 14, डीआईओएस कार्यालय में छह, संयुक्त निदेशक कार्यालय में छह, उप निदेशक कार्यालय में एक कर्मी अनुपस्थित पाया गया।

एडीएम प्रशासन शिवकुमार के छापे में लोक निर्माण विभाग खंड दो मेें 18, विद्युत यांत्रिक में दस, अधीक्षण अभियंता कार्यालय में दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। प्रांतीय खंड में एक अभियंता अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट छोटेलाल मिश्र के छापे में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के पांच और सूचना विभाग का एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया। कई विभागों में छापे के लिए भूमि अध्याप्ति अधिकारी को भी लगाया गया था लेकिन वह अवकाश पर थे। एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने बताया कि डीएम के निर्देश पर विभागों में उपस्थिति को लेकर सुबह पड़ताल की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें