फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड में 1.11 लाख परीक्षार्थी, 205 केंद्र बने

Mon, 09 Nov 2015 10:38 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले वर्ष के सापेक्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में तकरीबन पांच हजार परीक्षार्थियों की तादाद बढ़ी है। कुल एक लाख 11 हजार परीक्षार्थी हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में कुल 205 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सूची में नए परीक्षा केंद्रों में अच्छाराम एकेडमी गोसाईगंज, कन्हैया भगवान सिंह इंटर कॉलेज पूरे पहलवान बैसिंह, सुभाष इंटर कॉलेज बड़ागांव, राजेंद्र प्रभा शिक्षा निकेतन मीनापुर रुदौली, राम सेवक इंटर कालेज बाबा बाजार, अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज मवई शामिल है।

गत वर्ष के जिन दो परीक्षा केंद्रों का इस बार नहीं बनाया गया उसमें बीडीएस हनुमानगंज सुरहुरपुर और नेशनल हाईस्कूल रुदौली है। 18 नवंबर तक विद्यालय अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते है। आपत्ति निस्तारण के बाद जिला समिति मंडल स्तरीय परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति को सूची भेज देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें