सड़क हादसे में मौत की आशंका
उदी। थाना बढ़पुरा क्षेत्र स्थित यमुना नदी पुल के नीचे युवक को गंभीर हालत में देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान महाराज सिंह (48) निवासी फूप जिला भिंड, एमपी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाया। इसमें युवक के ऊंचाई से गिरने से मौत का कारण स्पष्ट हुआ। मृतक के भाई सतीश ने बताया कि महाराज सिंह काम के सिलसिले में इटावा आ रहे थे। सुबह उन्हें भाई के मौत की सूचना मिली। पुलिस ने सड़क हादसे में मौत होने की आशंका व्यक्त की है। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि पुल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)