फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शादी समारोह से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Fri, 24 Feb 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/सैफई। रिश्तेदार की शादी से लौट रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। गंभीर हालत में उसे सैफई मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। युवक करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी और उसकी चार माह की बेटी है। पुलिस के मुताबिक, युवक की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

कन्नौज के सौरिख क्षेत्र के गांव बिजनौर निवासी सुबोध कुमार यादव (27) पुत्र राजेंद्र सिंह गुजरात की एक कंपनी में काम करता था। रिश्तेदारी में शादी समारोह होने के कारण वह छुट्टी पर आया था। बुधवार को वह शादी में शामिल होने बाइक से गया था। रात में घर लौटते समय ऊसराहार क्षेत्र में सिरसागंज-कानपुर रोड पर टिपटीया गांव के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल अवस्था में पड़ा देखा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां सुबह इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
भाई जयवीर सिंह ने बताया कि सुबोध तीन भाई व तीन बहनों में पांचवें नंबर का था। उसकी डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। चार माह की बेटी सवि है। जिस समय हादसे की जानकारी हुई, परिवार के लोग शादी समारोह में थे और तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। ऊसराहार थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। घायल को सरसई नावर सीएचसी भेजा गया था। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें