फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हर ब्लॉक में लगेगा युवा उद्यमिता का कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत विशेष कैंपों का आयोजन किया जाएगा। सीडीओ अजय कुमार गौतम ने सभी बीडीओ को निर्देश जारी करते हुए प्रत्येक ब्लॉक में अधिक से अधिक युवाओं को योजना से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा है। सीडीओ कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार जिले के सभी आठ ब्लॉकों में बुधवार से 19 जून तक कैंप लगाए जाएंगे। शासन की ओर से प्रत्येक ब्लॉक में 200 आवेदन ऑनलाइन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस प्रकार जिले में कुल 1600 आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। 11 जून को भरथना, 12 सैफई, 15 बढ़पुरा, 16 बसरेहर, 17 महेवा, 18 जसवंतनगर और 19 चकरनगर ब्लॉक कार्यालयों में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक कैंप आयोजित होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें