फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 11 Oct 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में आईटीआई चौराहा के पास एक घर में स्टील की ग्रिल लगाने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। स्टील की छड़ को खड़ा करने में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हादसा हो गया।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के आईटीआई चौराहे के पास स्थित सुधीर यादव के मकान में शहर कोतवाली क्षेत्र के मेवाती टोला निवासी सद्दाम (25) स्टील की ग्रिल लगाने का काम कर रहा था। बुधवार दिन में करीब 11 बजे स्टील की छड़ खड़ी करने के दौरान घर के ऊपर से निकली हाईटेंशन की लाइन में छुल जाने से उसमें करंट उतर आया जिससे सद्दाम करंट की चपेट में आ जाने झुलस गया। उसके साथी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉ राघवेंद्र ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें