फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खड़े ट्रक में बाइक टकराने से युवक की मौत

Wed, 01 Nov 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
खड़े ट्रक में बाइक टकराने से युवक की मौत
विज्ञापन

इटावा। भरथना थाना क्षेत्र में नगला गनू गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकराने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भरथना थाना क्षेत्र के ठाकुरपुरा भोली निवासी बाइक सवार संजय कुमार (40) पुत्र पातीराम मंगलवार की रात कस्बा से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह तुरैया माइनर नगला गनू के पास पहुंचे तभी रात के अंधेऱे में सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए जहां पर बुधवार सुबह साढ़े छह बजे संजय कुमार की मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें