फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मालभाड़ा ट्रेन कॉरिडोर (डीएफसी) पर युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे पोल संख्या 636/30 के पास एक करीब 30 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी युवक की पहचान नहीं कर सका। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक खुद ही रेलवे पटरी पर जाकर बैठ गया था, जिसके बाद वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मृतक के दाहिने हाथ में कलावा व लोहे का कड़ा पहना हुआ है। दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में वीकेवाईएमकेएस गुदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें