जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम सकौआ निवासी एक व्यक्ति ने 20 वर्षीय पुत्री के संदिग्ध हालात में लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित पिता ने थाना जसवंतनगर में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री स्वाती 16 मई की रात करीब 11 बजे घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पिता ने पुलिस से पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)